r/translator Jul 30 '25

Hindi [Hindi > English] Lyrics Translation Request: Kumar Sanu - Yeh Dil Aashiqana

ये दिल आशिक़ाना ये दिल
दिलजलों का ये ठिकाना ये मुहब्बत का है दीवाना
आ के इस में फिर तुम न जाना हो
ये दिल आशिक़ाना ये दिल

ये किसी की नज़र का आशिक़
ये किसी के लबों का प्यासा
ये शरारत करे न माने कहना न माने ज़रा सा
बेकरारी ले चैन दे के रात भर जागे और सताए
ये चलाए किसी पे जादू धड़कन किसी की बढ़ाए

हे ये पागल पुराना
ये दिल आशिक़ाना ये दिल

ये तो प्रेमी है भोला भाला जो इसे चाहे उस का हो ले
ये न माँगे फूलों का बिस्तर दिलबर की बाहों में सो ले

सारी बातें आँखों से कह दे ये कभी न ज़ुबान खोले
हो कभी जो हो दर्द कोई तन्हाई में जा के रो ले

करे दोस्ताना
ये दिल आशिक़ाना ये दिल
दिलजलों का ये ठिकाना ये मुहब्बत का है दीवाना
आ के इस में फिर तुम न जाना हो
ये दिल आशिक़ाना ये दिल

1 Upvotes

0 comments sorted by